Potka Election : पोटका में मीरा मुंडा का धुंआधार प्रचार, बोली अब परिवर्तन की लहर 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मंगलवार को पोटका विधानसभा के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। मुंडा ने कहा कि पोटका में इस बार परिवर्तन की लहर है। जनता कमीशनखोरी से परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने आसनबनी मंडल के बीरग्राम गांव में जनता से संवाद की। आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि पोटका में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। इसके बाद निमपुरा चौक में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आसनबनी मंडल के बोनगोरा, बांधडीह, दौरकासाई और भुरकाडीह में जनसंपर्क की। कुलडीहा राधारानी मैरेज हॉल में भाजपा की सांगठनिक बैठक में भाग लिया। इसके बाद अनीता मुर्मू (मुखिया,डोमजुरी) के घर गई। घाघीडीह मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नागाडीह में बैठक की। 

सोमय झोपड़ी में महिलाओं के साथ, हरहरगुटु शिव मंदिर, बुलटु झोपड़ी एवं टी आर एफ कॉलोनी में जनसंपर्क और बैठक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें