Ranchi Divison : आरपीएफ हटिया ने स्टेशन से 39 हजार की अंग्रेजी शराब की ज़ब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची मण्डल में आरपीएफ मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों मे शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत जारी है। उसी क्रम में शनिवार को आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त, ए के सिंह के पर्यवेक्षण में गाड़ी संख्या 18624 के हटिया स्टेशन आगमन पर उपनिरीक्षक दीपक कुमार, फ्लाइंग टीम के एएसआई रवि शेखर साथ में अन्य स्टाफ मिलकर चेक करने पर जनरल डिब्बे के टॉयलेट् में तीन झोली रखा देखा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Kendriya Durgapuja : सारा काम जिला प्रशासन का तो चंदा क्यों!

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चेक करने पर उसके अंदर 43 शराब की बोतलें पाई गई, जिसकी अनुमानित क़ीमत 39,000 रुपये आंकी गई। उसका कोई मालिक न मिलने पर उन बोतलों को ज़ब्त कर आबकारी विभाग को रविवार को सौंप दिया गयाl

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें