• क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे राज्यपाल, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
  • पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा की तबीयत पर राज्यपाल की नजर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुँचकर वहाँ भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राज्यपाल ने डॉक्टरों से विमल लकड़ा के उपचार की प्रगति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. राज्यपाल ने कहा कि विमल लकड़ा ने देश और राज्य को हॉकी के क्षेत्र में गौरवान्वित किया है. पूरा राज्य उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शिक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीसी रामनिवास यादव ने दिए कई निर्देश

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version