Ranchi : देश की राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आएंगी, राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगी शामिल, राजधानी अलर्ट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आ रही हैं। वे 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूू के रांची आगमन के मद्देनजर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विचार साधना सत्र में सावरकर और हिंदुत्व पर पार्थ बावस्कर का सम्भाषण सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

19 सितंबर को संध्या 05:00 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक सभी बड़ी ,छोटी मालवाहक वाहनों , बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर। रातू की काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते है ।

एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग उपयोग समय संध्या 05:00 बजे से 08:30 बजे तक कम से कम करें। 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी , छोटी मालवाहक वाहनों , बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश , परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।

दिन में समय 09:00 बजे से 12:00 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल एवं कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर। दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी वाहनों ,बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों एवं आकस्मिक वाहनों को छोड़कर।

समय 10:00 बजे से 03:00 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर। जमशेदपुर , बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।

रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर। खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़ी वाहनों , बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डाइवर्ट और बंद किया जा सकता है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें