हर वर्ग को झारखंड में प्रतिनिधित्व मिले, प्रदेश कमेटी एवं विधान सभा चुनाव में सिख एवं मुस्लिम समुदाय को मिले समुचित भागीदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह कालरा ने कहा कि काग्रेस पार्टी ने ज़मीन से जुड़े एक सच्चे कांग्रेसी सिपाही को झारखंड की कमान सौंपी है। कालरा ने कहा कि कुर्मी समुदाय के किसी नेता को पहली बार कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाया है, जिसके लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, महासचिव वेणु गोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का झारखंड की समस्त जनता आभार प्रकट करती है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : काले एंड टीम ने अंतिम सोमवारी भजन संध्या की तैयारियों का लिया जायजा

कालरा ने कहा कि अब पार्टी में हर वर्ग को झारखंड में प्रतिनिधित्व मिलेगा, प्रदेश कमेटी एवं विधान सभा चुनाव में सिख एवं मुस्लिम समुदाय सहित ओबीसी वर्ग को समुचित भागीदारी मिलेगी. आज पूरा देश की उम्मीद कांग्रेस पर टिकी हुई है. लोग अपनी भूल को सुधार करने के लिए बेताब हैं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version