WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JHARKHAND BREAKING:ED की रेड के बाद दरोगा मीरा सिंह पर एसएसपी की गिरी गाज, लाइन क्लोज

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर
अपने रसूख के दम पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली दरोगा मीरा सिंह के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गुरुवार को छापामारी की गई थी. इस छापामारी के बाद एसएसपी ने भी दरोगा मीरा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है.
इस संदर्भ में एसएसपी के द्वारा आदेश भी जारी कर दिए जाने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस की चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को तुपुदाना टीओपी प्रभारी से हटाते हुए लाइन क्लोज कर दिया गया है. इससे संबंधित आदेश रांची एसएसपी के द्वारा जारी कर दिया गया है. गुरुवार को सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा छापेमारी की गई थी.ईडी की रडार पर रहीं सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये हैं. झारखंड पुलिस की चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को तुपुदाना टीओपी प्रभारी पद से हटा दिया गया है और लाइन क्लोज कर दिया गया है. इससे संबंधित आदेश रांची एसएसपी ने जारी कर दिया है. गुरुवार को सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की.

2012 बैच की दारोगा मीरा सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सत्ता की बहुत करीब हैं. महिला दारोगा इतनी करीबी है कि एक बार डीजीपी को भी उनके तबादले का आदेश वापस लेना पड़ा था. उस दौरान खूंटी में महिला थानेदार रहते हुए मीरा सिंह को रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल महिला दारोगा मीरा सिंह रांची जिला में पदस्थापित है. जुलाई 2022 में मीरा सिंह की पोस्टिंग तुपुदाना ओपी प्रभारी के तौर पर हुई थी. उसके बाद से कई बार चर्चाओं में आयी, लेकिन किसी अधिकारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की सोची तक नहीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महिला थाना में 15 हजार घुस लेते पकड़ी गई थी मीरा सिंह
खूंटी जिला में महिला थाना की तत्कालीन थाना प्रभारी मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. मीरा सिंह पर आरोप था कि दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बचाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये मांगे थे. इसके बाद रिश्वत के पहली किस्त लेते समय एसीबी की टीम ने मीरा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया था. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी कार्रवाई को लेकर पत्राचार किया था. लेकिन, उसके खिलाफ कोई अधिकारी कार्रवाई करने को लेकर कदम नहीं बढ़ाये.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर