फतेह लाइव, रिपोर्टर.






जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में शनिवार को एक अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नए कानून के बारे में जानकारी देना था। सेमिनार में दो मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता अमित कुमार सिंह एवं संगीता झा उपस्थित हुए।
यह भी पढ़े : Jamshedpur Firing Update : बिष्टुपुर में मारुति सुजुकी शोरूम में हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाजार में दहशत
यह कार्यक्रम कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य भूमिका संजीव कुमार बरेली और आनंद कुमार एवं प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार का मुख्य योगदान रहा। इनका मुख्य विषय भारत न्याय संहिता, भारत नागरिक सुरक्षा, भारत साक्ष्य अधिनियम के बारे जानकारी दी गई. प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी दी।