Jamshedpur : हाई कोर्ट के आदेश को धत्ता बताते हुए अपने ही जमीन पर बने घर को सीओ ने तुड़वाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो में हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद CO के निर्देश पर अपने ही जमीन पर बने घर के हिस्से को तोड़वा देने का मामला सामने आया है. घटना मानगो गुनमय कॉलोनी के रहने वाले श्याम सुंदर अग्रवाल के घर पर घटित हुई है. श्याम सुंदर अग्रवाल के पुत्र बंशीधर अग्रवाल ने बताया कि उनका तीन कट्ठा रैयत जमीन है. 2018 में पड़ोसी राहुल सिंह के साथ रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद तत्कालीन CO द्वारा गैरेज को तुड़वा दिया गया था. इसके विरोध में श्याम सुंदर ने हाईकोर्ट में अपील दायर की जहां से 26 फरवरी 2024 को आदेश निर्गत हुआ कि जितनी जमीन है उसकी नापी कराकर अन्य हिस्से को तोड़ दिया जाए, लेकिन जमशेदपुर CO ने बिना नापी कराए 30 मार्च के रात को नोटिस चिपका दी और एक सीमा रेखा खींच कर चले गए.

तोड़ा गया घर.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग ने की पहल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्रवाई के दौरान घर में नहीं था कोई पुरुष सदस्य 

इसे लेकर श्याम सुंदर अपने पुत्र बंशीधर के साथ उपायुक्त से शिकायत करते हुए न्याय की मांग करने पहुंचे इसी बीच प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाकर घर के सामने के तीनों तल्ला के छज्जा को तोड़ दिया गया परिवार वालों का आरोप है कि जिस समय घटना को अंजाम दिया जा रहा था उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था. बीमार पत्नी के साथ बहू और दो छोटे बच्चे थे जिनकी किसी भी प्रकार की बातों को बिना सुने कार्रवाई की गई. श्याम सुंदर ने कहा कि इस तोड़फोड़ में उन्हें लगभग 50 से 60 लाख रुपया का नुकसान हुआ है. इसके विरोध में वे एक बार फिर हाई कोर्ट का शरण लेंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें