फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. 18 जून को मॉनसून ने झारखंड के सभी हिस्सों में आगाज हो गया है. मॉनसून के दस्तक के साथ ही पिछले 24 घंटे से राजधानी रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ मॉनसून ने झारखंड में प्रवेश किया है.

अगले 3-4 दिनों में राज्य में भारी बारिश की आशंका जताते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची झारखंड के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने भी लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.अच्छी बारिश के साथ मौसम विभाग के द्वारा आने वाले कुछ दिनों के लिए वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मॉनसून के प्रवेश के साथ वज्रपात की घटना भी देखने को मिलती है. ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है.

अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. अच्छी बारिश होना राज्य के साथ-साथ किसानों के लिए एक शुभ संकेत है लेकिन सचेत रहने की आवश्यकता है.मौसम विभाग के द्वारा 18 जून से 21 जून तक झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है, 19 जून की सुबह 8:30 बजे से 20 जून की सुबह 8:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए रांची जिला प्रशासन के द्वारा आम लोगों से गैर जरूरी यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version