WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में डेंगू का डंक हुआ कम, 155 केस, इसमें एक का Icu में चल रहा इलाज, डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश, लोगों से की अपील, देखें- Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले में फैले डेंगू की रोकथाम के लिए दूसरी बड़ी बैठक उपायुक्त के नेतृत्व में परसुडीह के खासमहल सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में की गई. इस बैठक में जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न प्राइवेट और सरकारी अस्पताल के प्रतिनिधि मौजूद थे. जिले में लगातार डेंगू के मामले प्रकाश में आने पर एक सप्ताह पूर्व भी उपायुक्त के नेतृत्व बैठक की गई थी, जिसमें डेंगू के रोकथाम के लिए कई कड़े कदम उठाने के निर्णय लिए गए थे. तत्पश्चात डेंगू के मामले में काफी कमी आई है. पुनः उपायुक्त ने बैठक कर डेंगू के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की. बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी, एसडीएम, सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और प्राइवेट व सरकारी अस्पताल के प्रतिनिधि मौजूद थे. जानकारी देते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मामले में कमी आई है, लेकिन अभी तक जड़ से यह समाप्त नहीं हुआ है.

उन्होंने बताया कि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 155 मरीज वर्तमान समय में इलाजरत हैं. एक आईसीयू में है, जिसकी स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि लारवा का लगातार छिड़काव किया जाए. जलजमाव की स्थिति उत्पन्न ना हो. इसकी मॉनिटरिंग की जाए. लोगों को जागरूक किया जाए. जहां लोग नहीं सुन रहे हैं. उनसे जुर्माना वसूला जाए, ताकि वे इस संबंध में जागरूक हो सके. उन्होंने कहा इस बीमारी से लड़ने के लिए विभाग पूरी तरह से कटिबध है. ऐसे में आम लोगों के साथ की जरूरत है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि घर पर मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. तन को ढकने वाले कपड़े पहने. किसी भी स्थिति परिस्थिति में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न ना होने दें.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर