Jamshedpur : MIITJEE के 51 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में लहराया सफलता का परचम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अग्रणी शिक्षण संस्था MIITJEE Classes ने एक बार फिर NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपनी उत्कृष्ट अकादमिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।

इस वर्ष MIITJEE के कुल 51 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में सफलता प्राप्त की, जिनमें 8 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक तथा 42 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था, अपने अभिभावकों एवं पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संस्थान ने इस वर्ष भी लगभग 94% सफलता दर दर्ज करते हुए राज्य की अग्रणी कोचिंग संस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है।

ये हैं प्रमुख सफल विद्यार्थी

अंकित कुमार – 605 अंक

झरना साहू – 593 अंक

पार्वती रानी – 567 अंक

आदित्य कुमार – 526 अंक

मो. अयमान खान – 520 अंक

अमृता – 518 अंक

⁠आर्यन सिंह- 514 अंक

हर्षित सिन्हा – 511 अंक

दीप्ति सोरेन – 507 अंक

अंजलि मुर्मू – 505 अंक

शाजमा फराह – 500 अंक

संस्थान के शैक्षणिक निदेशक प्रभात रंजन बरनवाल (IIT खड़गपुर Alumni) ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा MIITJEE की सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख शिक्षण प्रणाली को जाता है।

MIITJEE में विद्यार्थियों को अनुभवी IITian एवं डॉक्टर फैकल्टी, नियमित डेली डाउट सेशन, साप्ताहिक टेस्ट, डेली असाइनमेंट, उच्च गुणवत्ता की स्टडी मैटेरियल, प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण तथा NEET पैटर्न पर आधारित निरंतर टेस्ट एवं रिवीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सिलेबस समय से पूर्व पूर्ण कराकर विद्यार्थियों को कई महीनों तक केवल Revision एवं Full-Length Mock Tests पर विशेष फोकस कराया गया, जिसका परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया।

MIITJEE के निदेशक कृष्णा बनर्जी एवम सचिन वर्मा तथा प्रभात रंजन बरनवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि संस्था आने वाले वर्षों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि NEET-2027 एवं IIT-JEE 2027 की नई बैचों का शुभारंभ 22 जुलाई 2026 से किया जा रहा है। इसमें कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी तथा 12वीं उत्तीर्ण JEE/NEET अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें