Saraikela Police Action : एसपी के आदेश पर रात भर चली छापामारी, 16 गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में बीती रात जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 16 वांछित अभियुक्तों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटियों की तलाश और आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन था। छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला व चांडिल सहित सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले, NDPS, हत्या, धोखाधड़ी मामलों में कार्रवाई

इस दौरान NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक अपराध और नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामलों में आरोपियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। कई मामलों में आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ पर पूर्व से ही वारंट जारी थे।

गिरफ्तार किए गए प्रमुख अभियुक्त/वारंटी इस प्रकार हैं:

1. आनंद हाँसदा उर्फ चुहा (28 वर्ष) – गम्हरिया थाना कांड सं. 86/25, गंभीर धाराओं में वांछित।

2. ज्वाला मुखी – RIT थाना कांड सं. 166/2018 (वारंटी)।

3. सुभाष मिश्रा – RIT थाना कांड सं. 29/2023 (वारंटी)।

4. धनंजय शुक्ला – RIT थाना कांड सं. 157/2023 (वारंटी)।

5. डॉली परवीन (45 वर्ष) – आदित्यपुर, NDPS एक्ट के तहत वांछित (वारंटी)।

6. बिरजु बारजो (37 वर्ष) – आदित्यपुर, 138 NI Act के तहत वांछित।

7. मुन्ना कुमार श्रीवास्तव (34 वर्ष) – आदित्यपुर थाना कांड सं. 62/20।

8. अजय गोप (25 वर्ष) – आदित्यपुर थाना कांड सं. 128/2023।

9. आदित्य महाकुड़ – महिला थाना कांड सं. 04/2022, घरेलू हिंसा व प्रताड़ना मामले में (वारंटी)।

10. कृष्ण बारी – राजनगर थाना, 138 NI Act के तहत वांछित।

11. महेन्द्र सिंह जामुदा – सरायकेला थाना कांड सं. 09/2009, स्थायी वारंटी।

12. राजू सरदार (44 वर्ष) – सरायकेला थाना कांड सं. 89/2014, स्थायी वारंटी।

13. जम्बो महतो (23 वर्ष) – NDPS एक्ट के तहत, कपाली ओपी थाना कांड सं. 131/2025।

14. शंकर महतो (29 वर्ष) – ईचागढ़ थाना, धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में।

15. फनीभूषण महतो (32 वर्ष) – ईचागढ़ थाना, शंकर महतो के साथ मिलीभगत।

16. पालटन मांझी (35 वर्ष) – नीमडीह थाना कांड सं. 23/2012, डायन प्रथा संबंधित गंभीर धाराओं में वांछित।

अपराध नियंत्रण को लेकर चला अभियान: एसपी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण के तहत चलाया गया था और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें