Jharkhand Murder : जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन खोखा बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के जामताड़ा में नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर के पास रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश अपराधियों ने 44 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान फुरकान अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी अचानक पहुंचे और फुरकान अंसारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें