जुगसलाई में तीन अन्य वार्ड मेंबर भी निर्वाचित घोषित, चाकुलिया के अब तक के परिणाम भी देखें, मानगो ने बनाया रहस्य
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार से जारी है. इसी बीच जमशेदपुर में जुगसलाई, मानगो और चाकुलिया के लिए भी उम्मीदवारों की वोटों की गिनती चल रही है. दोपहर दो बजे तक आये परिणाम के मुताबिक जुगसलाई में अध्यक्ष पद पर हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान 6654 मतों से आगे चल रही है.
वहीं इसी नगर परिषद में चार वार्डों के उम्मीदवारों के परिणाम आ गए हैं. वार्ड संख्या-01 से शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए. वार्ड संख्या -02 से मो. इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए.वार्ड संख्या-03 से जगदीप सिंह उर्फ मंटू 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए, जबकि वार्ड संख्या-04
राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए हैं. इन्हें जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है, जिसके बाद इनके क्षेत्र में समर्थक खुशी मना रहे हैं.
वहीं नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चाकुलिया नगर पंचायत का मतगणना अपडेट (प्रथम चक्र) इस प्रकार है. जहां
अध्यक्ष पद के लिए संध्या रानी सरदार 1729 मत प्राप्त कर आगे चल रही हैं. अपराह्न तीन बजे तक मतदान के रुझान और सामने आ जायेंगे. जमशेदपुर प्रखंड में मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी है. जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो रही हैं.

