Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : बड़ा चौक से 32 अत्याधुनिक वाहनों को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बोले – आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी, डीसी-एसपी भी रहे मौजूद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गिरिडीह में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) ने बड़ा चौक से 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री, सुदीव्य कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के प्रतीक होते हैं। इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रवाना किए गए इन 32 पुलिस वाहनों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हैं। ये वाहन जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। साथ ही, पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्वों के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि हर स्थिति पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी : डीसी

उपायुक्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। रवाना किए गए 32 पुलिस वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन वाहनों को विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां पर्व के दौरान लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस की यह सक्रिय मौजूदगी असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करेगी।

इन वाहनों के माध्यम से दिन-रात गश्त की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही, त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : एसपी

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने बताया कि पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबरों को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा, शांति समिति के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील किया कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से ईद और रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर