Jamshedpur Police : आजादनगर में पत्नी से मारपीट और हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित ग्रीन स्वीट्स के सामने शेख सारिक इमाम उर्फ अयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने भय और दहशत फैलाने के उद्देश्य से देसी कट्टा लहराया और अपने साथी सलमान के साथ मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी क्रम में 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओल्ड पुरुलिया रोड नाला के पास छापेमारी कर मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ अयान और उसके साथी मो. सलमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अयान के पास से एक देसी कट्टा तथा सलमान के पास से एक जिंदा गोली बरामद की गई।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें