Jamshedpur : सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा ने कुणाल षाडंगी के साथ की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बैसाखी की शुभकामनाएं साझा की

SHARE:

सेंट्रल नौजवान सभा के सामाजिक कार्यों को सुनकर प्रभावित हुए सीएम, सराहना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सेंट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता श्री कुणाल षाडंगी के नेतृत्व में रांची जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बैसाखी की बधाई दी. इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीब सरदार भी उपस्थित रहे. सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुष्प गुच्छ सह स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया. सभा के इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, जिसकी सराहना मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों एवं सभा के सदस्यों को बैसाखी की बधाई दी एवं कहा कि सिख धर्म हमें हमेशा सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोटका के विधायक संजीब सरदार, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के साथ सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, महासचिव रंजीत सिंह, सभा के इंद्रजीत सिंह, अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनुराग तिवारी मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें