WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उलीडीह में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार तड़के कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित टावर मैदान के पास की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले अवधेश का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान उसने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर