फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में टाटा स्टील कारखाने से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन सोमवार, को टाटा वर्कर्स यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। गत शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया था। अतः कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय रेणुका चौधरी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं टाटा स्टील के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर कामना की।
इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए टाटा स्टील से सेवानिवृत 16 कर्मचारियो को टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया एवं सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कुपन भी भेंट किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की।
इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह थे। सर्वप्रथम महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना एवं सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे – पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया। साथ ही यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
तत्पश्चात सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामना दी। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की “रस्म” टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने की। इस सभा में इन सभी के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्याय संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, धर्मबीर कुमार सिंह सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज आदि सदस्य उपस्थित रहे।




