Bahragora : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर दिखाई दरियादिली सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर अपने स्कॉट जिप्सी से एमजीएम अस्पताल भेजवाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। बहरगोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए अपना स्कॉट रुकवाया और स्वयं अपने हाथ से घायल व्यक्ति को अपने स्कॉट वाहन के जिप्सी के माध्यम से एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी साथ भेजा और वायरलैस पर इमरजेंसी अलर्ट करवा कर घायल को रवाना किया। इस बीच उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को फोन पर सूचना देते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस मानवीय संवेदना की खूब तारीफ की। लोग कह रहे थे कि अगर जन प्रतिनिधि बन्ना गुप्ता जैसा संवेदनशील हो जाये तो जनता के समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बेड़ो में एक सड़क दुर्घटना में घायल को उन्होंने रांची रिम्स भिजवाया था, जिससे उसकी जान बच गई थी। इससे पहले चांडिल और लोहरदगा में भी गुजरने के क्रम में उन्होंने काफिला रुकवा कर घायलों की मदद की थी। झारखण्ड के लोग उन्हें मसीहा के रूप में देख रहे हैं।एमजीएम अस्पताल में घायल की ओटी की व्यवस्था हो गई है। डॉक्टर की टीम इमरजेंसी में घायल का इंतजार कर रहीं है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर