Breaking News
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ Jamshedpur : ग्राहक का अस्वीकृत हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम दिलाने में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को सफलता
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Golf League : टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता JGL का खिताब

SHARE:

रोमांचक सडन-डेथ प्लेऑफ में ईगल आई को हराया

कप्तान सौरभ अग्रवाल की टीम ने जमशेदपुर गोल्फ लीग-9 में पूरी की ऐतिहासिक हैट्रिक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कप्तान सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में टाइगर नाइट्स ने जमशेदपुर गोल्फ लीग (JGL) सीजन-9 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। बेलडीह गोल्फ कोर्स में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल में टाइगर नाइट्स ने कप्तान रोहित सिंह की टीम ईगल आई को सडन-डेथ प्लेऑफ में हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही टीम ने लीग के नौवें संस्करण में लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की।

फाइनल मुकाबला शुरू से ही कांटे की टक्कर का रहा। निर्धारित 36 होल की समाप्ति पर दोनों टीमें 20-20 अंकों की बराबरी पर रहीं। इसके बाद तीन होल का प्लेऑफ खेला गया, लेकिन वहां भी फैसला नहीं हो सका। अंततः मुकाबला सडन-डेथ तक पहुंचा, जहां हर्ष कुमार पांडे ने दबाव के बीच शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर टाइगर नाइट्स को यादगार जीत दिला दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पहले प्लेऑफ होल पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे होल में ईगल आई के अक्षय ने बेहतरीन पार (नेट बर्डी) लगाकर मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। तीसरे प्लेऑफ होल पर टाइगर नाइट्स के निखिल अडेसरा और हर्ष कुमार पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को सडन-डेथ तक पहुंचाया। निर्णायक होल पर निखिल की टी-शॉट पानी में चली गई, लेकिन हर्ष ने धैर्य और सटीक खेल का परिचय देते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

ईगल आई ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और अंतिम शॉट तक कड़ा संघर्ष करते हुए इस फाइनल को JGL इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में शामिल कर दिया।

टाइगर नाइट्स ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने खिलाड़ियों के साथ-साथ शीर्ष प्रायोजक ऑडी रांची और उसके स्वामी अमन पटनायक के सहयोग को भी दिया। वहीं, सफल आयोजन के लिए गोल्फ कैप्टन डीबी. सुंदरा रामम, गोल्फ सेक्रेटरी नीरज सिन्हा और सीईओ एलन सिंह के नेतृत्व वाली आयोजन समिति की खिलाड़ियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड

लगातार तीसरी बार JGL चैंपियन बनी टाइगर नाइट्स

JGL सीजन-9 में ऐतिहासिक हैट्रिक

सडन-डेथ प्लेऑफ में दर्ज की यादगार जीत

फाइनल का रोमांच

36 होल के बाद दोनों टीमों के 20-20 अंक

तीन होल का प्लेऑफ भी रहा बराबरी पर

सडन-डेथ में हर्ष कुमार पांडे ने दिलाई जीत

विजेता टीम पर एक नजर 

कप्तान: सौरभ अग्रवाल

अन्य खिलाड़ी: हर्ष कुमार पांडे, जीतू पटेल, निखिल अडेसरा, निशांत झा, पुनम दोशी, रोहित नरेंद्र तिवारी, संदीप अडेसरा, संजय वर्मा, तरनप्रीत सिंह खनुजा, तृप्ति सिंह, वरुण सोनी और विनायक सिद्धि।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर