Jamshedpur : बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का दिलाया गया भरोसा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन के सामने स्थित धोबी घाट परिसर में रजक समाज बागबेड़ा धोबी घाट के तत्वावधान में सोमवार को अषाढ़ी पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां शीतला ब्रिज देवी की आराधना की तथा समाज की सुख-समृद्धि, रोजगार में उन्नति और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बलि अर्पित कर पूजा संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने रजक समाज के सभी लोगों को अषाढ़ी पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धोबी घाट समाज की आस्था और आजीविका का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए इसके विकास और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने भरोसा दिलाया कि धोबी घाट के सौंदर्यीकरण, जर्जर एवं टूट चुकी बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि समाज की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने रजक समाज के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रजक समाज के कोषाध्यक्ष रामजी रजक, उपाध्यक्ष अशोक रजक, कार्यकारिणी अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र रजक, कार्यकारिणी सदस्य विनोद रजक, हेमंत रजक, बबलू रजक, सरयु रजक, मनोज रजक, पप्पू रजक, दिलीप रजक सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता तथा पारंपरिक संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें