WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का 11 अक्टूबर को एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरा प्रस्तावित, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:

उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का 11.10.2023 को पूर्वी सिंहभूम में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना प्रस्तावित है। माननीय राज्यपाल इस दौरान XLRI स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम के अलावा गोपाल मैदान में आयोजित आदि महोत्सव तथा टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्यपाल के एक दिवसीय दौरे को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी सिटी श्री सुमित अग्रवाल तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के वरीय पदाधिकारियों ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, सुगम यातायात व्यवस्था, कार्यक्रम स्थलों में की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों को निर्धारित किए गए समयावधि में कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर निर्देश दिया।

राज्यपाल के दौरे को लेकर उप विकास आयुक्त ने कार्यालय कक्ष में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में कार्यक्रम स्थलों पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होने स्पष्ट कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सुबह 10 बजे प्रतिनियुक्ति स्थल पर अपने वरीय प्रभारी को रिपोर्ट करेंगे, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण में किसी भी प्रकार से कोई चूक नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे । बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, डीटीओ धनंजय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, XLRI के प्रतिनिधि व आदि महोत्सय आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर