Breaking News
Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क Tata Steel : एलडी#1 टीम ने रचा नया रिकॉर्ड, 78 हीट बनाकर तोड़ा अपना ही 76 हीट का कीर्तिमान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में विश्व मानसिक दिवस पर सेमिनार व प्रतियोगिताएं आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ दीपक गिरि उपस्थित थे. साईं बाबा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की. सेमिनार मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित था.

इसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता डॉ दीपक गिरि ने बताया कि योग मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है. उन्होंने मुख्य रूप से इस वर्ष की थीम पर ध्यान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक मानव अधिकार है. यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, तो उसके अधिकारों का उल्लंघन होने की संभावना अधिक है. यदि किसी के अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो उसके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित होने का जोखिम अधिक होता है. शुरुआत में मानसिक स्वास्थ्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य से पीछे था, लेकिन कोविड के बाद लोग इसके बारे में और अधिक जानने लगे हैं. शुरुआत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन अब यह सामने आ गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डॉ गिरि ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि तनाव, अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं. उन्होंने विशेषकर छात्र-छात्राओं को तनाव, उसके कारण और प्रबंधन के बारे में बताया. इससे पूर्व मंगलवार को एक सत्र का आयोजित किया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं एक प्रेजेंटेशन दिया गया और जीएनएम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने माइम प्रदर्शन समेत प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष चंदा चक्रबर्ती, सुनैना, पिकोला, अंकिता, स्मिता, ऋतु, सुधांशु, शीतल, ऐमन, मेघा, फातिमा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर