WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Steel Bonus-2026: जमशेदपुर के 11 हजार 21 कर्मचारियों में बंटेंगे 163.85 करोड़, जानें कितना मिलेगा बोनस

SHARE:

टुन्नू चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोले बोनस समझौते के आंकड़े

औसत बोनस 1.48 लाख, अधिकतम बोनस 4.52 लाख रुपये तक

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर बुधवार 3 सितंबर 2026 को समझौता हो गया। बोनस समझौते के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने मुख्य रूप से कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस और समझौते की जानकारी साझा की।

यूनियन कार्यालय में बोनस समझोते की जानकारी देते अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समझौते के अनुसार, कंपनी स्तर पर कुल 314.53 करोड़ रुपये का वार्षिक बोनस पात्र कर्मचारियों के बीच वितरित किया जाएगा, जिसे राउंड ऑफ कर 315 करोड़ रुपये किया गया है। इस राशि का लाभ कंपनी के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत कुल 25,603 पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।

टाटा स्टील जमशेदपुर ट्यूब्स डिवीजन मिलाकर 163.85 करोड़ बोनस

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के विभिन्न डिवीजनों, जिसमें ट्यूब्स डिवीजन भी शामिल है, के लगभग 11,021 कर्मचारियों के बीच कुल 163.85 करोड़ रुपये का बोनस वितरित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों का कुल बोनस योग्य वेतन 1,686.92 करोड़ रुपये है।

बोनस के प्रमुख आंकड़े

कुल कर्मचारी (ट्यूब्स सहित) : 11,021

कुल बोनस योग्य राशि : करोड़ रुपये

कुल बोनस राशि : 315 करोड़ रुपये

जमशेदपुर के लिए बोनस : 163.85 करोड़ रुपये

औसत बोनस : 1,48,675 रुपये

ओएस सीरीज में अधिकतम बोनस : 4,52,512 रुपये

एनएस सीरीज में अधिकतम बोनस : 1,28,448 रुपये

एनएस सीरीज में पूर्ण उपस्थिति पर न्यूनतम बोनस : 39,016 रुपये

लाभ, उत्पादन और सुरक्षा के आधार पर तय हुआ बोनस

बोनस समझौते में पूर्व से लागू वार्षिक बोनस योजना को जारी रखा गया है। बोनस की गणना कंपनी के शुद्ध लाभ, सेलिबल स्टील, प्रति टन लाभप्रदता, कच्चे इस्पात उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा मानकों के आधार पर की गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का समायोजित शुद्ध लाभ 11,035.24 करोड़ रुपये, सेलिबल स्टील 16.11 मिलियन टन तथा कच्चा इस्पात उत्पादन 17.26 मिलियन टन रहा। इन मानकों के आधार पर बोनस की राशि निर्धारित की गई।

टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोनस समझौते को कर्मचारियों के हित में बताते हुए कहा कि यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। बोनस की राशि पात्र कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 11 सितंबर को वितरित की जाएगी।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष के साथ महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, शाहनवाज आलम, नितेश राज, संजीव तिवारी, आमोद दुबे और श्याम बाबू उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर