4 सितंबर की रात 2 बजे तक शहर में बस को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात प्रतिबंध लागू किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी आदेश के अनुसार 4 सितंबर 2026 की सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
आदेश के मुताबिक बस को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए लागू की गई है।
पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। आम लोगों और वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
एक नजर में प्रमुख बातें…
📅 तारीख: 4 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक
🚛 प्रतिबंध: बस को छोड़कर सभी भारी वाहनों की नो-एंट्री
📍 क्षेत्र: जमशेदपुर शहर



































