Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

SHARE:

85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, बुधवार को निकलेगी अंतिम यात्रा, साकची कमिटी और सीजीपीसी ने जताया शोक, तीन बार रहे थे प्रधान 

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में साकची गुरुद्वारा साहिब के वर्तमान ट्रस्टी एवं पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का मंगलवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 11:00 बजे उनके निवास स्थान 47/A गुरु नानक नगर साकची से गुरुद्वारा साहिब साकची होते हुए स्वर्णरेखा घाट जाएगी जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरदार जगजीत सिंह के निधन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह एवं महासचिव परमजीत सिंह काले ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार पुत्र अमरीक सिंह, तरसेम सिंह, भ्राता त्रिलोक सिंह, जयमल सिंह एवं जोगिंदर सिंह के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरदार जगजीत सिंह एक सुलझे हुए, अनुभवी और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और सेवाभाव को समाज हमेशा याद रखेगा।

वहीं, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने भी सरदार जगजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला तथा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने सरदार जगजीत सिंह के निधन को सिख समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनके जाने से समाज ने एक अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।

सरदार जगजीत सिंह ने लगभग तीन टर्म यानी की 6 साल तक सेवा की (उस समय कार्यकाल 2 साल का हुआ करता था) गुरुद्वारा साहब साकची के मुख्य सेवादार के रूप मे सेवा निभाते हुए हर बार निर्विरोध निर्वाचित हुए आप लंबे समय से गुरुद्वारा साहिब साकची के ट्रस्टी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे तथा पिछले कुछ दिनों से वह आस्वस्थ चल रहे थे

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर