Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर

SHARE:

अभय सिंह ने टाटा स्टील से सुलभ शौचालय निर्माण की रखी मांग, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट भी रहे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गापूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार, 13 अक्टूबर की शाम सात बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरम, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास, श्रीमती डीबी सुंदरम तथा टाटा स्टील सिक्योरिटी के चीफ ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है दुर्गापूजा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दुर्गापूजा को शांति, सद्भाव, प्रेम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि धर्म-अधर्म, जय-पराजय और सुख-दुख के बीच जीवन के मूल्यों को समझने का अवसर भी है।

वक्ताओं ने मां दुर्गा की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब सृष्टि में अधर्म और अत्याचार बढ़ा, तब-तब देवी के विभिन्न स्वरूपों ने दुष्ट शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना की। मां काली, सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी के स्वरूप शक्ति, ज्ञान, साहस और समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होंने बच्चों को धार्मिक ग्रंथों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से परिचित कराने पर भी जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी परंपराओं को समझ सके और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़े।

अभय सिंह ने टाटा स्टील के कार्यों की सराहना की, शौचालय निर्माण की मांग

समिति की ओर से स्वागत भाषण देते हुए अभय सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा के मद्देनजर बस्तीवासियों की सुविधा के लिए सड़कों का निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाने का काम किया गया है। इसके लिए उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन के प्रति कृतज्ञता जताई।

अभय सिंह ने अगले वर्ष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए काशीडीह में एक सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

शॉल और स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों को शॉल पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के अंत में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर