WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 21 दिवसीय बाइक सेवा यात्रा पूरी कर लौटे सेवा यात्रियों का टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत

SHARE:

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतिश कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

21 दिवसीय बाइक सेवा यात्रा पूरी कर झारखंड लौटे सेवा यात्रियों का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतिश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सेवा यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से प्रेरित इस यात्रा को सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताते हुए नीतिश कुशवाहा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। 21 दिनों तक चली इस बाइक सेवा यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने अपने समर्पण से युवाओं के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी यात्राएं युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदीप मुखर्जी, अमित मिश्रा, श्रवण कुशवाहा, नीरज सिंह, पवन पांडेय, अभिषेक राज, सूरज साहू और मनजीत सिंह सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर