वार्ड पार्षद जगदीप सिंह मिंटू ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन, नौ विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या-03 में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नालियों के निर्माण, पेवर्स ब्लॉक लगाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग उठी है। वार्ड पार्षद जगदीप सिंह मिंटू ने इस संबंध में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर नौ महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया है।

आवेदन में कहा गया है कि वार्ड क्षेत्र में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
इन नौ कार्यों को पूरा कराने की मांग
1. जिंदे मंदिर के सामने मुदरमल राशन दुकान से पुरानी बस्ती रोड स्थित पप्पू होटल तक जर्जर सड़क का निर्माण।
2. सूर्ती चौक से खुर्शीद के घर तक बाईं ओर नाली का निर्माण।
3. पुरानी बस्ती रोड की संपत गली में छाबड़ा के मकान के बगल में नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।
4. सात मंदिर गली, पुरानी बस्ती रोड में नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।
5. डॉ. महतो और डोंगरसीदास भवन के बीच की गली में नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।
6. ऋषि चाउमिन वाली गली में नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।
7. गौरी शंकर रोड स्थित सोनार गली में नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य।
8. वार्ड संख्या-03 में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और आवश्यकता के अनुसार नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।
9. रेलवे फाटक के पास हाईमास्ट लाइट की मरम्मत।
जल्द समाधान कराने का आग्रह
वार्ड पार्षद जगदीप सिंह ने नगर परिषद प्रशासन से सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए यथाशीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कार्यों के निष्पादन से वार्ड क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।


































