WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Durgapuja : गोलमुरी में न्यू डीएस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

SHARE:

विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पूजा पंडाल का उद्घाटन अतिथियों ने पंडाल में लगे फीते को खोलकर किया। कमिटी की ओर से अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढाक और ताशा की गूंज के बीच किया गया। पूरे वातावरण में भक्तिमय उत्साह और उल्लास देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। माँ दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में शक्ति, साहस और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। माँ दुर्गा का आशीर्वाद हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के माध्यम से समाज में भक्ति, सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे पूजा कमिटी के सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रयासों की सराहना की और सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पूजा कमिटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 50 अंकित दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश चौधरी, और गोलमुरी भाजपा अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पूजा कमिटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनय चौधरी, रोहित आनंद, महसचिव नरेंद्र कुमार, दीपांजन मुखर्जी, बी टी विश्वास, जसबीर सिंह, जयराम दास पात्र एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से उद्घाटन समारोह उत्सवमय बना रहा। कमिटी की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से पूजा महोत्सव एवं माँ के जागरण में सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। माँ दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर