WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के दुर्गा पूजा पंडाल का खुला पट, 400 महिलाएं करेंगी डांडिया

SHARE:

मानगो के एनएच-33 स्थित सोसाइटी में सामूहिक दुर्गापाठ और प्रसाद रूपी भोजन की परंपरा; महासप्तमी पर कोलकाता के बैंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में मानगो के एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव और घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर किया। सोसाइटी में नवरात्र के प्रथम दिन से ही सामूहिक रूप से मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आशियाना अनंतरा सोसाइटी में नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के बाद फ्लैटधारकों ने सामूहिक संकल्प लेकर दुर्गापाठ शुरू किया। 21 महिलाओं का समूह फलाहार पर रहकर सुबह और शाम विधिवत पाठ करता है। सोसाइटी में सामूहिक पूजा-अर्चना के माध्यम से धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का माहौल बना हुआ है।

महासप्तमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, महानवमी को डांडिया नाइट

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पूजा के दौरान लगातार छह दिनों तक सभी लोग एक साथ सामूहिक प्रसाद रूपी भोजन करेंगे। महासप्तमी के दिन कोलकाता के भूमि स्टार बैंड की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, महानवमी के अवसर पर डांडिया नाइट का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 400 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

पूजा आयोजन के माध्यम से सोसाइटी के निवासियों को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में एक साथ भाग लेने का अवसर मिल रहा है। उद्घाटन समारोह में सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर