WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : महाषष्ठी पर प्रेस क्लब और टीम पीएसएफ के शिविर में 93 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

दिवंगत छायाकार पार्थो चक्रवर्ती को समर्पित रहा रक्तदान शिविर

पत्रकारों को आपातकाल में रक्त उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उठाएगा पीएसएफ

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

महाषष्ठी के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महज तीन घंटे के दौरान तीन एसडीपी समेत कुल 93 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर को दिवंगत छायाकार पार्थो चक्रवर्ती को समर्पित किया गया। शिविर को एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट और आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में किसी पत्रकार को रक्त की आवश्यकता होने पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन उसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारियों द्वारा अनुशंसित पत्रकारों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही उसकी प्रोसेसिंग का खर्च भी टीम पीएसएफ वहन करेगी। इस पहल का उद्देश्य जरूरत के समय पत्रकारों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

भाई की स्मृति में रक्तदान शिविर को बताया सच्ची श्रद्धांजलि

शिविर में मौजूद दिवंगत छायाकार पार्थो चक्रवर्ती के भाई मिथुन चक्रवर्ती ने भावुक होते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद यादगार है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर उनके भाई को सच्ची श्रद्धांजलि है। पार्थो की स्मृति में आयोजित इस पहल ने सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया है।

पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी सराहनीय : संजीव भारद्वाज

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद समाज के प्रति अपनी जवाबदेही और जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में उनकी सहभागिता सराहनीय है।

उन्होंने पत्रकारों के हित में टीम पीएसएफ की ओर से की गई घोषणा का स्वागत करते हुए इसे जरूरतमंद पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

शिविर में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से रवि शंकर प्रसाद, शुवेंदु मुखर्जी, कुमारेश हाजरा, डीके घोष किशोर साहू, देवनाथ सिंह, तपन चंदा और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब की ओर से पूर्व महासचिव गुलाब सिंह, श्याम झा, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, राकेश सिंह, सह सचिव उत्तम गुप्ता और अमित तिवारी के साथ वरीय सदस्य मदन साहू, रवि चौधरी, सुनील आनंद, चंद्रशेखर, वेंकटेश्वर राव, निर्मल प्रसाद, निखिल सिन्हा, श्याम कुमार, संजीव सिंह, आकाश कुमार, सानू सरकार, अभिषेक सिन्हा, अविनाश शर्मा, नितीश सिंह, आयुष अस्थाना और अजित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तीन घंटे में 93 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न हुए इस शिविर ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही दिवंगत साथी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ने का संदेश दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर