WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना, साथियों के साथ दिवंगत आत्मा को किया नमन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सन्नी सिंह ने उनके पैतृक ग्राम नेमरा स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सन्नी सिंह के साथ मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, अरुण मंडल, राजू सिंह सरदार, सुजल स्वर्णकार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर सन्नी सिंह ने कहा कि मां का स्थान हर व्यक्ति के जीवन में सबसे खास होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवनभर संबल प्रदान करता है। उनके निधन से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक की इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। नेमरा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर सन्नी सिंह एवं उनके साथियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर