फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सुंदरनगर चौक के निकट स्थित श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा और काली पूजा पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में कमेटी के लोग और स्थानीय लोग मौजूद थे। विधायक के पूजा पंडाल में पहुंचते ही कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद कहा है कि दुर्गा पूजा लोगों के घर में खुशियां लेकर आएं।

































