महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा कमिटी ने किया अतिथियों का स्वागत
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में महाअष्टमी के पावन अवसर पर महाभोग का आयोजन किया गया। महाभोग ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और टाटा स्टील परिवार के सदस्य पहुंचे। पूजा पंडाल में धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया।

कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल, टाटा मेन हॉस्पिटल के चीफ डॉ. सुंदर, चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय, एलडी-1 विभाग के चीफ रंजय सिंह और ट्यूब डिवीजन के चीफ संतोष सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबू, डॉ. मनीष, पुरेंद्र नारायण सिंह, बीएसएनएल ऑफिसर्स यूनियन के अभय श्रीवास्तव तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टाटा स्टील के कर्मचारियों, यूनियन कमेटी के सदस्यों और पूजा कमिटी के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। पूजा कमिटी की ओर से सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। महाअष्टमी पर आयोजित महाभोग के माध्यम से पूजा पंडाल में धार्मिक आस्था और सामुदायिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला।


































