गोलमुरी पुलिस केंद्र में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीदों को किया नमन, परिवारों को फल, पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को फल, पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई।

पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह दिवस पुलिस बल के समर्पण और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की भी याद दिलाता है।




































