WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा कालीमाटी रोड, काले के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा, देखें – Video

SHARE:

भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करे युवा पीढ़ी : काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का त्‍याग करने वाले महान क्रांतिकारी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर नमन परिवार द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं एवं कई गणमान्यों ने नमन कार्यालय से साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा स्मारक पर पैदल यात्रा करके भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्हें याद करके शत-शत नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम के महानायक, भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत एवं उनके जुल्मों के खिलाफ न केवल भीषण संघर्ष किया बल्कि देश के जनजातीय समाज में एक नई अद्भुत चेतना भी पैदा की। उनका जीवन और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है।

काले ने कहा कि जनजातीय समुदायों ने स्वाधीनता संग्राम में महान योगदान दिया। मैं सभी ज्ञात-अज्ञात जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों-वीरांगनाओं एवं तमाम वीर क्रांतिकारी बलिदानों को जिन्होंने माँ भारती के लिये सर्वोच्च बलिदान दिये उन समस्त वीरों को नमन करता हूं।
काले ने कहा की आजादी के बाद से देश की विकास-यात्रा में जनजातीय लोगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उनके विकास और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।

इस मौके पर नमन परिवार के बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, पी एन पांडे, राघवेन्द्र शर्मा, रामकेवल मिश्रा, सतनाम सिंह गंभीर, ए विश्वनाथ, जितेन्द्र चावला, वरुण कुमार, राजू मारवाह, सरदार महेंद्र सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, डी त्रिपाठी, बंटी सिंह, हरि सिंह सांडिल, मुन्ना सिंह, कश्मीरा कुमार, बिपिन झा, लख्खी कौर, डी मनी, ममता पुष्टि, ममता साहा, ममता सिंह, रेणु प्रसाद, बलविंदर कौर, लक्ष्मी यादव, ममता कपूर, सत्येन्द्र कुमार सिंह, बिमल ओझा, अवधेश कुमार, रणवीर मंडल, टी एस विश्वास, श्रीराम सरोज, सरजू राम सहित अन्य सैकड़ों युवाओं ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर