Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज, 27 दिसम्बर को होगा समापन, छोटे साहिबजादों के सम्मान में उत्सव कार्यक्रमों से परहेज करें सिख: भगवान सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चारों साहिबजादों की शहीदी को समर्पित मानगो गुरुद्वारा साहिब में शहीदी सप्ताह का आगाज गुरुवार को चेतना मार्च निकाल कर किया गया। पोह माह की कड़कड़ाती ठंढ में अहले सुबह बच्चे, युवा, महिला, पुरुष और क्या बुजुर्ग सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने चेतना मार्च में शामिल होकर साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित कर गर्व महसूस किया।

गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के तत्वाधान में शहीदी सप्ताह 27 दिसंबर तक चलेगा जहाँ विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने समाज से विनम्र अपील करते हुए कहा कि कोई भी सिख परिवार शहीदी सप्ताह के दौरान उत्सव कार्यक्रम आयोजित न करें। उनका यही त्याग साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बहरहाल, गुरुवार को चेतना मार्च मानगो गुरुद्वारा साहिब से निकलकर खंडा चौक, डिमना रोड, संकोसाई होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। गुरु ग्रन्थ साहिब का स्वरुप के बिना निकाली गयी चेतना मार्च को प्रभात फेरी का रूप दिया गया था जहाँ गतका टीम, पंज प्यारे (महिला और पुरुष) के अलावा सिख संगत सबद-कीर्तन के रूप में वाहेगुरु के गुणगान करती रही।
इस अवसर पर सिख समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी हाजरी भरी, जिनमे विशेषरूप से सीजीपीसी के सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह तोते, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह व कुलदीप सिंह शेरगिल, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह छिंदे, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी और नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह चेतना मार्च में शामिल हुए।

गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि 90 दिनों से लगातार चल रहे सहज पाठ का समापन स्त्री सत्संग सभा द्वारा शुक्रवार को किया जायेगा। 23 दिसंबर को बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शाम छः बजे किया जायेगा जबकि 24 दिसंबर को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा। इसके अलावा अन्य दैनिक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी होते रहेंगे। गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर