Jamshedpur : स्वामी विवेकानंद अमर रहे के जयघोष से गूंजा साकची, नमन ने मनाया भव्य ढंग से युवा दिवस, युवा शक्ति को नशा से दूर रहने का आह्वान, देखें – video

SHARE:

नमन से जुड़ना गौरव का विषय – राकेश्वर, संस्था कर रही बेहतर काम : रामाश्रय

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची बड़ा गोलचक्कर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, युवाओं एवं कई गणमान्यों की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । समारोह में उपस्थित बिभिन्न वक्ताओं ने युवा शक्ति को नशा खोरी से दूर रहने का आह्वान किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहा : काले

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद ज्ञान और उत्साह का वो अथाह सागर हैं, जिसमें हर युवा विश्वास के गोते लगाकर, उन्हें अपना आदर्श मानता है। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहा। स्वामी विवेकानंद के सकारात्मक विचारों ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसलिए उनका जन्मदिन हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइए हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।

विश्व को किया समृद्ध : भगवान

सी.जी.पी.सी. प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा प्रत्येक भारतीय के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से समृद्ध किया और अपने प्रेरक विचारों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए एक नई चेतना जगाई। स्वामी विवेकानंद ज्ञान का भंडार थे। देश की संस्कृति से स्वामी विवेकानंद इस कदर जुड़े हुए थे कि उन्होंने इसका परचम विदेशों में भी जाकर लहराया।

उनका जीवन युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता हैं : बिनोद सिंह

भाजपा के वरिष्ठ नेता बिनोद सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके, देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं : अजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद के बहुआयामी विचारों एवं आदर्शों का दूर-दूर तक प्रसार करें। यह सही समय है, स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके, देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में स्वयं को पुनः समर्पित करने का, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इन्होंने भी रखे अपने विचार

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, इंटक नेता राकेश्वर पांडे, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, सरदार शैलेंद्र सिंह, टाटा मोटर्स युनीयन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, भाजपा नेता विकास सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद से राजेश पाण्डेय, भाजपा नेत्री नीरु सिंह, कथा वाचिका लता सिन्हा, एडवोकेट स्वाति मित्रा एवं अन्य ने अपने अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, कांग्रेस नेता परविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, सुखविंदर सिंह निक्कू, कुलविंदर सिंह पन्नू, देवेन्द्र मारवाह, रामकेवल मिश्रा, ताराचंद कामंत, राजेश सिंह बम, बिपिन झा, महेंद्र पाल सिंह, अश्विनी झा, डॉ दिलीप ओझा, राजेश सिंह, रतन महतो, हरविंदर सिंह मंटू, राकेश विश्वास, जितेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, पी एन पांडे, संतोष कुमार सिंह, अमरनाथ तिवारी, जितेन्द्र चावला, लखिंदर सिंह, संदीप कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, कश्मीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह एवं अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें