WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा से कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह बढ़ाने का काम किया प्रधानमंत्री ने : कुलवंत सिंह बंटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले की सराहना की है. बंटी ने कहा है कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए आडवाणी जी को भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की है. यह एक सुखद समाचार है. यह मन को आनंदित करने वाला है. भारतीय जनमानस में राष्ट्रवाद की अलख जगाने और सांस्कृतिक पुनरुत्थान में उनका योगदान ना भूलने वाला है. बंटी ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक आभार और धन्यवाद, जिन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की, जिन्होंने देश को राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का अलख जगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को भारत रत्न देकर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है. भारत रत्न की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है.

वहीं आडवाणी का अहम योगदान अयोध्या राम मंदिर को लेकर रहा है. उन्होंने 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथ यात्रा निकाली थी. उसके बाद ही देशभर में राम मंदिर को लेकर आंदोलन तेज हो गया था. उस वक्त तत्कालीन यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राम जन्मभूमि में इकट्‌ठा कारसेवकों पर फायरिंग का आदेश दिया. उसी दौरान बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रथ यात्रा को समस्तीपुर में रुकवा दिया और आडवाणी को गिरफ्तार किया गया. राम मंदिर को लेकर शुरु हुए आंदोलन को रोकने की कोशिश यूपी में मुलायम सिंह ने की थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर