Breaking News
Jamshedpur : सावन की फुहारों के बीच ‘सहयोग’ संस्था के भव्य सावन मिलन समारोह में लोकगीतों की धूम Jamshedpur Congress Protest : चढ़ावा मामले और MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस का DC कार्यालय पर धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR CGPC : एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए सीजीपीसी की कार-सेवा में उमड़े लोग, अन्य समुदाय के लोग भी जुटे, तारा सिंह भी पहुंच गए

SHARE:

संगत का आपार सहयोग करता है प्रेरित, सीजीपीसी धार्मिक के साथ सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वास्थ और शिक्षा को मुख्य रखते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु निर्माणाधीन भवन के दुसरे तल्ले के छत की ढलाई कार्य में जमशेदपुर की संगत ने एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए बड़ी संख्या में कार सेवा में शामिल हुयी। शनिवार को जमशेदपुर के अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। सीजीपीसी से अलग चल रहे सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह भी इस सेवा में पहुंचे, जो चर्चा का विषय तो रहा ही, लेकिन समाज के कार्य में उनकी भागीदारी की भी सराहना हुई. आपको बता दें कि पिछले दिनों एक घटनाक्रम में उन्हें सीजीपीसी के सोशल ग्रुप में भी जोड़ा गया था. उन्होंने कहा कि एक साल में समाज का बहुत बड़ा कार्य हो गया है. वह, प्रधान भगवान सिंह के साथ हर सम्भव सहयोग के लिए साथ देंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में संगत के उमड़ने से प्रधान भगवान सिंह भी अभिभूत हो गए। सरदार भगवान सिंह ने टीम गुरुद्वारा कमेटियाँ, सेंट्रल सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा, अकाली दल और सभी जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते हुए कहा, संगत के अपार सहयोग से उन्हें प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा सीजीपीसी धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निर्वहन के लिए भी तत्पर है।

सीजीपीसी कार्यालय में सुबह छः बजे से ही संगत का जुटना शुरू हो गया था जहाँ गुरुद्वारा कमिटियां, स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और अकाली दल समेत अन्य सिख जत्थेबंदियों ने अरदास उपरांत कार-सेवा में पूरी उत्सुकता के साथ भाग लिया। साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने टीम सहित पहुंच कर अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर सिख संगत के आलावा अन्य समुदाय के लोग भी पुरे उत्साह के साथ कार-सेवा में शामिल हुए। कुछ राजनितिक दल के नेता भी कार-सेवा करने पहुंचे थे।

समेत अन्य सदस्यों ने अपने सर पर कढ़ायी रख सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा की। संगत से मिले सहयोग से अति उत्साहित महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा से उन्होंने जैसा अंदाजा लगाया था उससे कहीं अधिक संगत की उपस्थिति देखकर अभिभूत हैं। चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संगत के सहयोग से जमशेदपुरवासियों के लिए अच्छे स्वास्थ और शिक्षा का सपना अब जल्द पूरा होने वाला है और कमिटी आगे भी संगत और कौम के समृद्धि के लिए विकास कार्य का खाका लेकर आयेगी।
गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि सीजीपीसी का धर्म मानवीय सेवा करना भी है और इस ओर किये जा रहे कार्यों से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। भगवान सिंह कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि विभिन्न संगठनों द्वारा अस्पताल के लिए स्वास्थ उपकरण देने की पेशकश अभी से की जा रही है जो इस मिशन की सकारत्मकता का उदाहरण है। इस आशय की जानकारी वे जल्द जमशेदपुर की संगत के साथ साझा करेंगे।

प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, चंचल सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, परमजीत सिंह काले, परबिंदर सिंह सोहल, सुरेंदर सिंह टीटू, अर्जुन सिंह वालिया, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, सुरेंदर सिंह छिन्दे, नरेन्दरपाल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, बीबी कमलजीत कौर के नेतृत्व में पूरी स्त्री सत्संग सभा की टीम सहित अनेक लोगों ने शिरकत कर सेवा का पुण्य कमाया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर