WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता : विनय कुमार यादव, एग्रिको में सैन्य सम्मेलन आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेडपुर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है, जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके। हम सबको मिलकर एक सशक्त सैनिक संगठन बनाना है जिससे सैन्य हितों की रक्षा के साथ साथ उनको स्तरीय रोजगार मिल सके। आज यह बात एग्रिको में आयोजित सैन्य सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा। कार्यक्रम का आरम्भ भारतमाता के स्मरण और शहीदों एवं शहीद परिवार को नमन के साथ हुआ। संगठन गीत उमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद परिचय सत्र शैलेंद्र कुमार सिंह
के नेतृत्व में हुआ।

परिचय सत्र के बाद गत माह का कार्यक्रम समीक्षा और आय व्यय का विवरण दीपक शर्मा ने प्रस्तुत किया। आगे के कार्यक्रम की योजना और नीति पर ज़िला राजीव कुमार सिंह और संगाठन के वरीय सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बैठक में रखा। मंजुला ने मातृशक्ति को पूर्व सैनिकों की सुविधा के बारे में जानकारी देने का प्रस्ताव रखा। जबकि इस बैठक में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन मंत्री सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे. धनन्यवाद ज्ञापन हवलदार मनोज कुमार सिंह ने किया। ईसीएचएस की मेडिकल व्यवस्था और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चाईबासा के क्रिया कलाप और गतिविधियों पर में आपसी विचार विमर्श किया गया। अंत में भारत माता की जय और पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिंदाबाद के उदघोष के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 35 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सत्येंद्र सिंह, विश्वजीत, सत्यप्रकाश संजीव कुमार सिंह, पवन कुमार, बी बी सिंह, दीपक शर्मा, वरुण कुमार, विनय यादव, जितेन्द्र सिंह,उमेश सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, विजय कुमार, विश्वजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, वाई के मिश्रा, निरंजन, विनेश प्रसाद, राजीव, निर्मल, अनुपम, उमेश शर्मा, शैलेन्द्र, संजय, कूंदन, प्रवीण, अमोद, गौतम लाल, एस के सिंह, हरे राम कामत, वाई के मिश्रा सीपीओ विवि ठाकुर एवं अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर