Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव जीतने पर आजाद समता पार्टी के नेता ने गोल्डी को किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज आजाद समाज पार्टी पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह और उनके साथियों ने नरेंद्र सिंह गोल्डी को टाटा वर्कर यूनियन के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के उपलक्ष में उनके घर में जाकर सम्मानित किया। टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में सीतारामडेरा निवासी सरदार नरेंद्र सिंह गोल्डी ने दूसरी बार भारी मतों से जीत हासिल की।

नरेंद्र सिंह गोल्डी को 71 वोटो में 50 वोट मिले। सरदार नरेंद्र सिंह गोल्डी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और एक समाजसेवी भी है। कई सालों से गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा में भी अपनी सेवा निभाते आ रहे हैं। सम्मानित करने में मुख्य रूप से सरदार सुरजीत सिंह (जिला प्रवक्ता पूर्वी सिंहभम) सरबजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, राजपाल सिंह रूबी, गुरपाल सिंह रिंकू, अमृत सिंह, गुरचरण सिंह शामिल थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें