Jamshedpur : सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं अन्य को किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में टाटा वर्कर्स यूनियन के दूसरी बार निर्विरोध रूप से निर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू को उनके कार्यालय में शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहसचिव श्याम बाबू, कमेटी मेंबर रणवीर सिंह डिंपल, राजेश सिंह, अश्वनी मैथन, प्रवीण चौधरी आदि को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने दूसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के बारे में कहा कि पूर्व में भी वह निर्विरोध रूप से अध्यक्ष घोषित हुए थे और मजदूर के हित में काम करने के चलते फिर दूसरी बार भी उन्हें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं. इस मौके पर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सिख समुदाय के प्रति धन्यवाद करते हुए कहा कि टाटा स्टील में सिख समाज से संबंधित कोई भी समस्या होगी तो उसके निराकरण के लिए हर संभव सहयोग समाज को देंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार अमरजीत सिंह भामरा, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जितेंद्र सिंह, करनैल सिंह, जयमल सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें