WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झामुमो के न्याय यात्रा पर भाजपा का पलटवार

SHARE:

प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि चार साल में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार, GV, जमीन, शराब घोटाले और युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर झारखंड को शर्मसार करने के लिए झामुमो-कांग्रेस और राजद न्याय यात्रा नहीं बल्कि निकाले प्रायश्चित यात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड में हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले के कारण कुर्सी गंवाने के बाद झामुमो ने ‘न्याय यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के होटवार जेल जाने के बाद से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की फोटो लगा कर ‘झारखंड झुकेगा नही’ का नारा दिया जा रहा है। भाजपा ने इसे झामुमो का कोरा राजनीतिक स्टंट करार देते हुए हमला बोला है। भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने पिछले चार वर्षों में भ्रष्टाचार की जो इबारत लिखी है, उससे तो हर झारखंडवासी का सिर शर्म से झुका हुआ है। झारखंड में भ्रष्टाचार के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर युवाओं के भावनाओं का मखौल उड़ाने वाली गठबंधन सरकार ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरने के लिए युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झामुमो के लोगों को ‘झारखंड झुकेगा नही’ के जगह बाकी बचे एक साल में ‘झारखंड डूबेगा नहीं’ का पोस्टर लगाना चाहिए और लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि पिछले 4 साल में झारखण्ड को लूट कर जो राज्य की लुटिया डुबोई गयी है वो अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में और नही डूबेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कुणाल षाड़ंगी ने झारखण्ड के साढ़े 3 करोड़ जनता के साथ 4 साल से अन्याय करने वाली झामुमो द्वारा न्याय यात्रा निकालने कि बात को विडम्बना एवं अन्यायपूर्ण बताया है। युवा, महिला, किसान एवं आदिवासी समाज के साथ हर वक्त अन्याय करने वाली झामुमो एवं कांग्रेस गठबंधन सरकार जब न्याय यात्रा निकालने की बात करती तो वो हास्यास्पद होने के साथ झारखण्ड के सभी वर्गों का मज़ाक उड़ाने जैसा है। युवाओं से नौकरी के बदले पैसे लेने वाली, उनका रोजगार बेचने वाली, आदिवादियों के जमीन लूटने वाली, ममनरेगा के मज़दूरों का हक मारकर पैसा लूटने वाले लुटेरों के साथ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्यवाही ही झारखण्ड की जनता के लिए समुचित न्याय है। कुणाल ने तंज कसते हुए कहा कि झामुमो- कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को पत्थर का अवैध खनन करने की आज़ादी, जमीन हड़पने की आज़ादी, पैसे लेकर प्रश्न पत्र लीक करने की आज़ादी को ही शायद न्याय यात्रा का नाम दिया जा रहा है। कहा कि झारखंड की जनता स्वार्थ के बंधन में बंधी गठबंधन सरकार के चार साल के आतंक का हिसाब देने को आतुर बैठी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर