WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो नगर निगम का कारनामा – नाली बनी नहीं, मंत्री के नाम का लगा दिया शिलापट्ट, मध्य रात्रि में संवेदक ने लगाया शिलापट्ट, लोगों ने जमकर काटा बवाल, भाजपा नेता ने कसा तंज, देखें – Video

SHARE:

बन्ना गुप्ता और सुरेश यादव की जुगल जोड़ी के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है मानगो : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मानगो बालीगुमा बगान एरिया में लगभग साढ़े पांच लाख रुपए की लागत से बन रही नाली का स्थल परिवर्तन संवेदक और अभियंता के द्वारा स्थानीय लोगों को अंधेरे में रखकर कर दिया गया। मानगो नगर निगम के द्वारा बालिगुमा बगान एरिया में संजय भुइंया के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक चार सौ फीट नाली पास हुई थी। मानगो नगर निगम के संवेदक ने उपरोक्त नाली का निर्माण दूसरी जगह में करवा दिया। जब निर्माण कार्य चल रहा था संवेदक और अभियंता ने स्थानीय लोगों को बताया था कि जिस स्थान में नाली बनाई जा रही है वही नाली पास की गई है। आपके गली की नाली बाद में पास कर बनवा दी जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मध्य रात्रि को मानगो नगर निगम के अभियंता ने संवेदक से मिली भगत कर जिस स्थान में नाली बनी ही नहीं वहां शीलापट लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है घरों का गंदा पानी सड़क में कई वर्षों से बह रहा है लोग नरकीय जीवन जीने में विवश हैं।

जहां नाली की आवश्यकता है वहां नाली नहीं बनाकर क्षणिक लाभ हेतु अभियंता और संवेदक की मिली भगत के कारण नाली दूसरे स्थान में बना दी गई । जहां नाली बनी ही नहीं वहां शिलापट मध्य रात्रि में लगा दिया गया जिससे लोगों में काफी आक्रोश हैं जिस स्थान में नाली का निर्माण होना था वहां दैनिक मजदूरी करने वाले लोग अधिकांश संख्या में रहते हैं लोगों को अब इस बात का भय सता रहा है कि शिलापट लग गई और नाली बना ही नहीं अब लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ेगा। नाली का घोटाला होते देखा स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर यथा स्थिति से अवगत कराया।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री मानगो नगर निगम बन गई है मानगो नगर निगम के उप विकास आयुक्त सुरेश यादव एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की जुगल जोड़ी का कमाल है की मध्य रात्रि में बिना नाली निर्माण कराए शीलापट लगाया गया । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पूरे मामले की जानकारी नगर विकास विभाग के सचिव को दी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित अभियंता के ऊपर सरकारी राशि का बंदर बाट करने का मुकदमा स्थानीय थाने दर्ज किया जाएगा।

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर भुइंया,तपस्या सिंह, नंदू प्रसाद, महाबीर भुइंया, मनोहर भुइंया, विष्णु भुइंया, अजय सिंह, रामनाथ भुइंया, अनिल प्रसाद, सुनीता झा,राहुल कुमार, सावित्री देवी, गुलाबी देवी, रंजीत भुइंया सहितद सभी बस्तीवासी मौके में उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर