WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को किया गया याद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

26 फरवरी 2014 को मुंबई के नज़दीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर सोमवार को किया गया नमन. मौके पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सदस्यगण एवं नागरिक परिवेश से लोग शहीद मनोरंजन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे.

संगठन के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. वे माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य है जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ. सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है और इसका सर्वोत्तम उदहारण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया. इस अवसर पर भारत माता की जय एवं शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे के नारे से वातावरण गूँजमय हो गया. उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य की टोली संध्या 5:30 बजे वीर के निवास स्थान पर पहुंची एवं शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया. बिमल के ओझ के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी श्रद्धांजलि झारखंड के लाल मनोरंजन कुमार को अर्पित की.

इस अवसर पर पेट्टी ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कु सिन्हा, विनय यादव, एस के सिंह, संजय सिंह, निर्मल कुमार, बिमल कुमार ओझा, विनय कुमार, नवीन के सिन्हा, एसके सिंह, विष्णु देव प्रसाद, बिमल ओझा, संजीव कुमार, सुशील कुमार सिंह दिनेश कुमार सिंह, एके कुमार श्रीवास्तव एवं वीर शहीद मनोरंजन के माता-पिता, सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर