Breaking News
Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

चाकुलिया में डिग्री महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, 131 योजनाओं का उद्घाटन

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर 

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है. जब राज्य में बुनियादी व्यवस्थाएं मजबूत और सक्रिय होगी तभी स्मार्ट गांव बनाने की परिकल्पना पूरी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो, इस उद्देश्य के साथ उनकी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है. राज्य में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान चलाकर घर-घर तक योजनाओं को पहुंचाया गया है. झारखंड देश में पहला ऐसा राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है. अब राज्य में सभी वर्ग समुदाय की महिलाओं को 50 वर्ष का उम्र पूरा होने के साथ ही पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही.

आप सभी डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास समारोह का हैं गवाह

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां आप सभी लोग कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में स्थापित होने वाले डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम का गवाह बन रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि इस डिग्री महाविद्यालय के बन जाने से यहां के युवा वर्ग को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जमशेदपुर या किसी अन्य शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड धनी प्रदेश के रूप में जाना जाता है परंतु यहां के आदिवासी तथा मूलवासियों को व्यवस्थाओं से दूर रखा गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के भीतर सभी जरूरतमंद तक रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध करा रही है. यहां के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग समुदाय का उत्थान राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग अपने हक और अधिकार को पहचानें. यह आपकी सरकार है. आपके हर दु:ख- सुख में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने की दिशा में उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है. यहां की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ किया जाएगा.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार राज्य सरकार का ध्येय

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त जी के नेतृत्व में राज्य के भीतर 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया जा चुका है. आने वाले कुछ महीनों में और 325 मॉडल विद्यालय निजी विद्यालयों के तर्ज पर अपग्रेड किए जाएंगे . मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की सोच है कि अब गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के बच्चे भी निजी विद्यालयों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त कर सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांव- घर में ही बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर विस्तारित किया जाएगा तभी बच्चे उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में अध्यनरत 8 लाख से ज्यादा छात्राओं को सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से जोड़ने का कार्य किया गया है. इस योजना के तहत अध्यनरत बच्चियों को आर्थिक रूप से मदद दी जा रही है.

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु मिल रही है मदद

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में गरीब, किसान, मजदूर के बच्चे जैसे ही मैट्रिक की परीक्षा पास करते हैं , उनके परिजन उन्हें पढ़ाई छोड़कर मजदूरी अथवा प्राइवेट संस्थानों में काम करने के लिए कहते हैं. इस स्थिति को बदलने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उच्च शिक्षा हेतु यहां के विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित कर रही है. इस योजना के तहत बिना कोई गारंटी के 15 लाख रुपए तक का एजुकेशन ऋण विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग समुदाय के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सरकारी अफसर बन सकें, इस निमित्त उनकी सरकार प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचा रही है.

अब प्राथमिक विद्यालयों से ही होगी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन और विकास के लिए कार्य प्रारंभ कर चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि प्राथमिक विद्यालयों से ही इन भाषाओं की पढ़ाई प्रारंभ हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्राइमरी स्कूलों से ही ओलचिकी लिपि की पढ़ाई शुरू की जाएगी.

हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसान भाई-बंधु वर्ष में तीन उपज कर सके इस निमित्त हर खेत में पाइपलाईन के जरिए पानी पहुंचाने का कार्य उनकी सरकार कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-बड़े सभी किसान आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए जरूरी है कि उनके खेतों तक साल के 12 महीने पानी पहुंचाई जाए.

धार्मिक स्थलों को कर रहे हैं संरक्षित

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की कला- संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने का कार्य उनकी सरकार कर रही है. सभी वर्ग- समुदायों के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने के साथ-साथ इन स्थलों का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है. इस अवसर पर विधायक श्री समीर मोहंती, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे.

★ स्मार्ट गांव की परिकल्पना को पूरा करेंगे

★ डिग्री महाविद्यालय बनने से विद्यार्थियों को होगी सहूलियत

★ शिक्षा व्यवस्था में सुधार राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

★ हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य

— श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर