Jamshedpur : परसुडीह मकदमपुर में कांग्रेस नेता ने दो भाईयों को मारपीट कर लहूलुहान किया, थाना पहुंचा मामला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

परसुडीह थाना इलाके के मकदमपुर मस्जिद के सामने रविवार की शाम दो गुटों में मारपीट हो गई. इससे वहाँ भगदड़ मच गई. बताया जाता है कि मकदमपुर के कांग्रेस नेता मो. सगीर ने दो भाई क्रमशः मो. साकिफ और परवेज आलम को मारपीट कर लहू लुहान कर दिया. सगीर के साथ मारपीट करने में जुनैद, रेहान, मौसिन और अन्य शामिल थे. मारपीट में घायल परवेज और अन्य को लहूलुहान अवस्था में लोग लेकर पहले परसुडीह थाना पहुंचे.

जहां पुलिस ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सगीर भी काउंटर केस करने की जुगत में भीड़ गया है. घायलों के भाई आसिफ रजा ने बताया कि तीन माह पहले सगीर के साथ झगड़ा हुआ था. उसी के प्रतिशोध में आज मेरे भाई मस्जिद से निकल रहे थे. तब सभी ने मिलकर घसीटकर बाहर निकाला और मारपीट की. रजा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में होने के नाते वह धमका कर रखता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें